फ़ॉलोअर

patriotic song shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
patriotic song shikha kaushik लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 5 फ़रवरी 2012

भारत माता की जय !


भारत माता की जय !









छिप कर क्यों आता है कायर ?
आगे से आकर दिखा !
हम हैं वतन के प्रहरी 
आँखें मिलकर दिखा !
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
ओ दुश्मन तेरा काम हम तमाम कर देंगे !





पीछे से करता क्यों वार है ?
आगे से आकर दिखा !
है बहादुर तू अगर 
मुंह न ऐसे छिपा ;
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
ओ दुश्मन तेरा क़त्ल खुलेआम कर देंगे !
तेरी हर ...........


छिपकर चलाता क्यों गोली ?
आगे से आकर चला ;
हम हैं खड़े सीना ताने 
हमको मिटाकर दिखा 
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
हंसकर अपने प्राणों का बलिदान कर देंगे !
छिपकर क्यों आता है ...........
                                               जय हिंद !
                                    शिखा कौशिक 
                              [विख्यात ]

बुधवार, 25 जनवरी 2012

आओ मिलकर हम मनाएं गणतंत्र का दिन

आओ मिलकर  हम मनाएं गणतंत्र का  दिन  

आज है गणतंत्र का  दिन 
देश  का ये  पर्व  है ;
हम हैं भारत के निवासी 
हम को इस पर गर्व है !

राजपथ पर आज तिरंगा
 शान से लहराएगा ;
''जय हिंद''  का नारा  गूंजेगा 
हर  ह्रदय  हर्षायेगा   ;
देख  कर बल सेनाओं का
जोश  में भर जायेंगें  ;
बार  बार  हम ख़ुशी  में 
बस यही   दोहरायेंगें    ,
आओ मिलकर  हम मनाएं  
हम सभी का धर्म है ,
हम हैं भारत के निवासी 
हम को इस पर गर्व है !

आज के दिन सन पचास में 
संविधान था लागू हुआ ;
लोकतंत्र की इस बुलंदी को 
हमने ही इस दिन था छुआ ,
पूर्ण संप्रभुता वाला अपना  
भारत वर्ष है ,
हम हैं भारत के निवासी 
हमको इस पर गर्व है !

                                       शिखा कौशिक 

गुरुवार, 19 जनवरी 2012

जय हो भारत माता की !

जय  भारत माता की 
जय हो भारत माता की !
Azadi 15 august
[गूगल से साभार ]

धरती से लेकर अम्बर तक ;
सूरज से लेकर समंदर तक;
पूरब से लेकर पश्चिम तक ;
उत्तर से लेकर दक्षिण तक ;
जय भारत माता ........


सीमाओं पर डट जाओ;
माँ की आन पे मिट जाओ ;
दुश्मन  से   जा टकराओ ;
मार दो या  मर जाओ ;
ye  kahte  nikle  dam     
जय  भारत  माता   की !


लक्ष्य से  विचलित  ना  हो  मन ;
रखना  सुरक्षित  अपना  वतन  ;
शत्रु  की चाल  को  करके विफल;
दिखला देना बाहुबल;
बस लबो  पे रहे  हरदम   
जय  भारत  माता  की .
                                             जय  हिंद !
                                       शिखा  कौशिक   
                                      [विख्यात ]