फ़ॉलोअर

रविवार, 5 फ़रवरी 2012

भारत माता की जय !


भारत माता की जय !









छिप कर क्यों आता है कायर ?
आगे से आकर दिखा !
हम हैं वतन के प्रहरी 
आँखें मिलकर दिखा !
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
ओ दुश्मन तेरा काम हम तमाम कर देंगे !





पीछे से करता क्यों वार है ?
आगे से आकर दिखा !
है बहादुर तू अगर 
मुंह न ऐसे छिपा ;
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
ओ दुश्मन तेरा क़त्ल खुलेआम कर देंगे !
तेरी हर ...........


छिपकर चलाता क्यों गोली ?
आगे से आकर चला ;
हम हैं खड़े सीना ताने 
हमको मिटाकर दिखा 
तेरी हर साजिश को हम नाकाम कर देंगे 
हंसकर अपने प्राणों का बलिदान कर देंगे !
छिपकर क्यों आता है ...........
                                               जय हिंद !
                                    शिखा कौशिक 
                              [विख्यात ]

कोई टिप्पणी नहीं: