समर्थक

सोमवार, 20 मई 2013

हाइकू -ठंडी धूप बिटिया

हाइकू -ठंडी धूप  बिटिया
Indian_bride : a little girl is in the national Indian suit
                           
 नन्ही  सी परी
आँगन में उतरी
खुशियाँ भरी

Indian_bride : a little girl is in the national Indian suit  

मीठी  सी बोली 
लगता चहकना 
गुड की गोली !

Indian_bride : little girl in the national Indian suit with a dog Stock Photo  

ये मटकती 
ठुमक ठुमक के  
ये है चलती

Indian_bride : a little girl is in the national Indian suit  

भोली राधिका 
शक्ति रूप में यही 
भई अम्बिका !

Indian_bride : a little girl is in the national Indian suit  

ठंडी ये धूप 
बिटिया गौरी-काली 
देवी स्वरुप !

Indian_bride : a little girl is in the national Indian suit   

सत्य को जान 
बिटिया वरदान 
दे उसे मान !

Indian_bride : a little girl is in the national Indian suit  

बात है छोटी 
दोनों से परिवार 
बेटा व् बेटी !

Indian_bride : a little girl is in the national Indian suit  

 नोंच न देना 
गुलाब की कलियाँ  
प्रण है लेना !
Indian_bride : a little girl is in the national Indian suit

बेटी न मार 
सब पर लुटाती
नेह अपार ! 

शिखा कौशिक 'नूतन'

शनिवार, 18 मई 2013

जानकी जयंती [१९ मई २०१३ ]पर विशेष

जानकी जयंती [१९ मई २०१३ ]पर विशेष 

जनकनंदनी  की महिमा का आओ हम गुणगान करें !
श्री राम की प्राण प्रिया के चरणों में निज शीश धरें !!

बड़े भाग मिथिला पति के सीता सम पुत्री पाई ,
सुनयना की शिक्षा जिसने पल भर को न बिसराई ,
त्याग-तपस्या की मूर्ति जानकी का  हम ध्यान करें !
श्री राम की प्राण प्रिया के चरणों में निज शीश धरें !!

कुल वधू राजा दशरथ की सिया कौशल्या को प्यारी ,
श्री राम संग झेली वनवास -विपत्ति भारी ,
पतिव्रता जगदम्बा ने निज सुख सारे बलिदान किये !
श्री राम की प्राण प्रिया के चरणों में निज शीश धरें !!

दिया राम ने त्याग सिया को प्रजा में जब अपवाद उठा ,
कुटिल दैव की इस करनी से सिया का यश था नहीं घटा ,
लव-कुश की पावन माता का ह्रदय से हम सम्मान करें !
श्री राम की प्राण प्रिया के चरणों में निज शीश धरें !!

पुत्री ,पत्नी , माता धर्म निभाया जिसने दृढ होकर ,
सिया चरित आदर्श यही सन्देश मैं आई हूँ लेकर ,
भारत की इस नारी पर आओ मिलकर अभिमान करें !
श्री राम की प्राण प्रिया के चरणों में निज शीश धरें !!

शिखा कौशिक 'नूतन'

रविवार, 12 मई 2013

मेरा ब्लड ग्रुप है -वन्देमातरम और आपका ?

मेरा ब्लड ग्रुप है -वन्देमातरम और आपका ?

हिंदुस्तानी दिल पाता है गाकर इसे सुकून !
'वन्देमातरम' बहता है मेरी रगों में बनकर खून !

वन्देमातरम वन्देमातरम गूंजे मेरे कानों में ,
वन्देमातरम वन्देमातरम रहता है मेरे अधरों पे ,
वन्देमातरम बन सुगंध सांसों को है महकता ,
वन्देमातरम अमृत सम जीवन में है घुल जाता ,
वन्देमातरम बिन गाये जीवन में सब कुछ सून ! 
'वन्देमातरम' बहता है मेरी रगों में बनकर खून !

वन्देमातरम आजादी की  जंग  की  याद  दिलाता  ,
वन्देमातरम वतन परस्ती की  है जोत  जगाता  ,
वन्देमातरम गाकर जिह्वा  पाती है आराम ,
वन्देमातरम में अल्लाह  इसमें है श्री राम ,
देशभक्त का यही है मजहब ये ही है कानून !
'वन्देमातरम' बहता है मेरी रगों में बनकर खून !

धरा से लेकर अम्बर तक हम आज गूंजा देंगें ,
वन्देमातरम का परचम जग में फहरा देंगें ,
वन्देमातरम पर आपत्ति जिस गद्दार को होगी ,
ऐसे हर दुश्मन का हम दिल दहला देंगें ,
वन्देमातरम का सर चढ़कर बोले आज जूनून !
'वन्देमातरम' बहता है मेरी रगों में बनकर खून !

   शिखा कौशिक 'नूतन '

शुक्रवार, 10 मई 2013

कैसा विरोध प्रदर्शन -लघु कथा

Protesters : lots of furious people protesting (a group of people protesting, protest, demonstrator, protest man, demonstrations, protest, demonstrator, hooligan, fan, protest design, protest poster) Stock Photo

शहर में हुए छोटी बच्ची के साथ बलात्कार के विरोध-प्रदर्शन हेतु विपक्षी  पार्टी ने पाँच-पाँच सौ रूपये में झोपड़-पट्टी में रहने वाले परिवारों की महिलाओं को छह घंटे के लिए किराये पर लिया था . विपक्ष के पार्टी कार्यालय से पार्टी द्वारा वितरित वस्त्र धारण कर व् हाथों में बैनर लेकर दिए गए नारे लगाते हुए महिलाओं का काफिला सरकार की मुखिया के आवास की ओर बढ़ लिया . तभी उसमे सबसे जोर से नारे लगा रही कार्यकर्ती के मोबाइल की घंटी बजी .उसने सोचा जरूर पांच नंबर के बंगले वाली मोटी का फोन होगा .कह दूँगी आज बच्चा  बीमार है कल को आउंगी . पर कॉल घर से थी .उसने रिसीव करते हुए पूछा -''क्यों किया बबली फून ?'' बबली हकलाते हुए बोली -'' मम्मी वो भाई ने हैण्ड  पम्प पर पानी भरने आई सुमन का दुपट्टा खीचकर खुलेआम उसके साथ छेड़छाड़ कर दी .बहुत पब्लिक इकट्ठी हो गयी है .भाई बहुत पिटेगा आज ! जल्दी आजा मम्मी !'' कार्यकर्ती जोश में बोली -'बबली तू चिंता न कर ...देंखूं कौन हाथ लगावे है मेरे बेटे  को ? ससुरी इस सुमन में धरा क्या है ? मैं दस मिनट में पहुँचरी बबली ..तू घबरावे ना !'' ये कहकर कार्यकर्ती काफिले से अलग होकर अपने इलाके की ओर बढ़ चली !
शिखा कौशिक 'नूतन'

बृहस्पतिवार, 9 मई 2013

'' वन्देमातरम '' कहने में जिस मियां की हो तौहीन

News for bsp leader insulted vande mataram

IBNLive
  1. BSP MP Insults Vande Mataram in Lok Sabha
Indiatimes.com ‎- 4 hours ago
One honourable member walked out when Vande Mataram was being ... He has insulted Parliament," party leader Shahnawaz Hussain told ...

'' वन्देमातरम '' कहने में जिस मियां की हो तौहीन ,
   ऐसे माँ के गद्दारों से सारे हक़ लो छीन !

नहीं इबादत इसको कहते , ये है माँ से प्यार ,
लेकर धर्म का नाम बनाओ इसको मत व्यापार ,
किसने दी है नमक हरामी की तुमको तालीम ?
   ऐसे माँ के गद्दारों से सारे हक़ लो छीन !

आपस में दिनभर करते हो मियां जी आप सलाम ,
भारत माँ को करने में आड़े आता 'इस्लाम' ,
'वन्देमातरम' नहीं इबादत ये माँ को तसलीम !
   ऐसे माँ के गद्दारों से सारे हक़ लो छीन !

माँ के उपकारों का बदला क्या देगी औलाद ?
सिर्फ ह्रदय से गाकर महिमा पाते  आशीर्वाद ,
माँ की ममता नहीं देखती धर्म व् मजहब-दीन !
ऐसे माँ के गद्दारों से सारे हक़ लो छीन !

खुली हवा में जीने का दिया हमें अधिकार ,
करे शुक्रिया जो माँ का उसको है धिक्कार ,
भारत माँ में बसे हैं बन्दे अपने राम-रहीम !
ऐसे माँ के गद्दारों से सारे हक़ लो छीन !

नहीं सियासत के चक्कर में माँ का कर अपमान ,
ख़ुदा ने बख्शी  बरकत जो देता माँ को मान ,
अब  फ़तूर को छोड़ ख़ुदा के बन्दे अरे सलीम !
ऐसे माँ के गद्दारों से सारे हक़ लो छीन !

शिखा कौशिक 'नूतन '