फ़ॉलोअर

रविवार, 15 जुलाई 2012

ले कावड चल हरिद्वार चल ....


ले कावड चल हरिद्वार चल ....
File:Har-ki-Pauri during Kavad Mela, Haridwar.jpg
[google se sabhar ]
ले कावड चल हरिद्वार चल ;
हरिद्वार से ला गंगा जल ,
गंगा जल  शिवलिंग  पर  चढ़ाना  ;
मन की मुरादें शिव से पाना .
ले कावड चल हरिद्वार चल ....
सब मासों में  मास निराला ;
श्रावण मास है शिव को प्यारा ,
शिव महिमा जो इसमें गाता ;
मन चाहा वर  शिव से पाता   ,
शिव चरणों में शीश झुकाना  .
मन की मुरादें शिव से पाना ;
ले कावड चल हरिद्वार चल !
शिव मेरा भोला भंडारी ;
हर लेता विपदाएं भारी ,
ये हैं आदिदेव कामारि ;
ये शंकर ये हैं त्रिपुरारी  ,
बम  भोले कह गगन  गुंजाना .
मन की मुरादें शिव से पाना .
ले कावड चल हरिद्वार चल ....
  
                                                    जय गौरी शंकर की !
                 शिखा कौशिक 


शुक्रवार, 13 जुलाई 2012

ये हवस की इंतिहा' है इससे ज्यादा क्या कहें ?

ये हवस की  इंतिहा' है इससे ज्यादा क्या कहें ?


Shocking: 20 men molest girl in Guwahati
[Shocking: 20 men molest girl in Guwahati]
लुट रही अस्मत किसी की  जनता  तमाश बीन   है  ;
इंसानियत  की निगाह  में   जुल्म  ये संगीन    है  .



चैनलों  को  मिल  गयी  एक नयी ब्रेकिंग न्यूज़  ;
स्टूडियों में  जश्न है मौका  बड़ा  रंगीन  है .

अखबार में  छपी  खबर  पढ़  रहे  सब चाव से ;
पाठक भी  अब ऐसी खबर  पढने  के  शौक़ीन हैं .

ये हवस की इंतिहा'  है इससे ज्यादा क्या कहें ?
कर न  लें औरत को   नंगा ये मर्द  की तौहीन  है .

बीहड़  बनी ग़र  हर  जगह  कब  तक  सहेगी  जुल्म  ये ;
कई  और  फूलन  आएँगी  पक्का  मुझे  यकीन  है .

                                शिखा  कौशिक  
                                [विख्यात ]

गुरुवार, 12 जुलाई 2012

इतिहास में सबसे दुखद सिया-राम का वियोग !



इतिहास  में सबसे  दुखद सिया-राम का  वियोग !

वन  को  चली जब जानकी ;
श्रीराम  हो गए  विह्वल  ,
उर  में  मची  उथल -पुथल ;
हुए  कमल  नयन  सजल  .



मन  में उठी  एक  हूक   सी   ;
कैसे सिया  को रोक  लूँ ?
सीता है स्वाभिमानिनी ;
कैसे उसे लज्जित  करूं ?




नैनों सम्मुख  अनायास  ही 
शिव- धनुष- भंग झांकी सजी ,
वरमाला ले आती हुई 
सुन्दर सुकोमल सिया दिखी  .







छूने को ज्यों  ही आगे  बढे   ;
भ्रम  टूटा एक ठोकर लगी ,
फिर  दौड़कर   लक्ष्मण ने   
थामा ,काल  की अदभुत  गति  .







सीता खड़ी  देखे  उन्हें  ;
कैसा विचित्र संयोग  है !
पहले मिलन  फिर विरह    ;
फिर फिर मिलन वियोग  है  .








जाउंगी  छोड़  प्राण  मैं ;
यही  आपके  चरणों  में  अब  ,
बस  है निशानी  गर्भ  में 
ये  ही  मेरी  संपत्ति सब .






महलों  के  सुख  सब छोड़कर ; 
सम्मान  रक्षा  हित चली 
अब आप धीरज  बांध लें ;
देव  की  इच्छा  बली .


संवाद  नैनों से हुए;
सिया -राम  दोनों  मौन  थे ,
ये क्षीर  सागर  प्रेमी  युगल  ,
क्या  जाने जग ये कौन थे ?

है कैसा प्रस्तर देव उर  ?
जो  रचता  ये दुर्योग  है ,
इतिहास  में सबसे  दुखद  ,
सिया-राम का  वियोग है .





बुधवार, 11 जुलाई 2012

खून के रिश्ते पानी होते हमने देखे .

खून के रिश्ते पानी होते हमने देखे .
Yuna
हमने लिहाज़ के टूटे बिखरे टुकड़े देखे ;

हमने माँ को गाली देते बेटे देखे .
Tear Pond
जिनको गोद उठाकर अब्बा खुश  होते थे ;
उनके कारण रोते हमने अब्बा देखे .
Tears of Diamond
जो  खाते  थे एक रोटी में आधी आधी 
भाई ऐसे  क़त्ल  भाई के करते  देखे .
Tears
लाये थे लक्ष्मी कहकर जिसको अपने घर 
उस लक्ष्मी को आग लगाते दानव देखे   .
Blue
कोख में कलियों को मसलते माली देखे;
खून के रिश्ते पानी होते हमने देखे .
                          
Blue Face


                          शिखा कौशिक 


मंगलवार, 10 जुलाई 2012

शिव शंकर को लगते हैं कावड़ये सबसे प्यारे !


शिव शंकर को लगते हैं कावड़ये  सबसे प्यारे !




File:Har-ki-Pauri during Kavad Mela, Haridwar.jpg


हमको गौरा प्यारी है  गौरा को शिव हैं  प्यारे ;
शिव शंकर को लगते हैं कावड़ये  सबसे प्यारे !
करते हैं स्वयं सुरक्षा पग  पग पर  कावड़यों   की ;
भर देते उनमे शक्ति  आगे बढ़ते रहने की ;
जय  शिव शंकर की कहते ही  मिटते  कष्ट हैं सारे !
                             जय गौरीनाथ की !
                           शिखा कौशिक