हाँ शाहिद हम तंगदिल हैं !
इसीलिए हम पाकिस्तानियों
की तरह अपनी धरती पर
आतंकवादी तैयार नहीं करते
और न ही कसाब जैसे हैवानों को
भेजते हैं आपके देश में
मासूमों का क़त्ल करने .
हाँ शाहिद हम तंगदिल हैं !
इसीलिए अपने जवान बेटों को
शहीद करवाकर भी
शुरू कर देते हैं समझौता
एक्सप्रेस और भेजते हैं बुलावा
क्रिकेट मैच देखने का ,
जबकि तुम बड़े दिल वाले
आज तक मुंबई हमले की
अपनी साजिश को स्वीकार नहीं
करते और नकार देते हो
हमारे द्वारा प्रस्तुत हर
सबूत को .
हाँ शाहिद हम तंगदिल हैं
और हमारे राष्ट्र पिता भी
तो तंगदिल थे जिन्होंने
पचपन करोड़ देकर तुम्हारे
राष्ट्र को आर्थिक सुद्रढ़ता
प्रदान करनी चाही
बदले में तुम बड़े दिल वालों ने
उस पैसे से हथियार जुटा कर
हम पर ही हमला कर डाला .
हाँ शाहिद हम तंगदिल हैं
तुम जैसे बड़े दिल वालों से
लाख गुना बेहतर क्योंकि
हम हिन्दुस्तानी है
केवल हिन्दुस्तानी .
''जय हिंद '