फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 24 अगस्त 2012

शुक्र मना बिटिया रानी !!!

शुक्र मना बिटिया रानी 
Sweet : Little Girl in Gray Sweater and Flower

शुक्र मना बिटिया रानी 
लेने  दिया  हमने  जन्म तुझे ;
वरना निपटाते  कोख में ही 
क्यों बात नहीं तू  ये समझे ?

शुक्र मना बिटिया रानी 
तेरा ब्याह किया  दहेज़ दिया ;
तेरी खातिर तेरे बाप ने है 
अपमान का कितना गरल पिया ! 


शुक्र मना बिटिया रानी 
पतिदेव ने केवल पीट दिया ;
कितने पतियों ने पत्नी को 
निज अहम् की आग में झोंक दिया .


शुक्र मना बिटिया रानी    

तू मरी सुहागन दुनिया में  ;
जीवन भर किया ज़लील  तुझे  
पर श्राद्ध किया बड़ी श्रद्धा से !!!

                                       SHIKHA KAUSHIK 



6 टिप्‍पणियां:

Shalini kaushik ने कहा…

bilkul sahi kaha hai aapne har beti ko ye shukr to manana hi chahiye.nice presentation संघ भाजपा -मुस्लिम हितैषी :विचित्र किन्तु सत्य

Bhawna Kukreti ने कहा…

कविता में समाज का "हलाहल" है मगर सच भी तो यही है :(

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

तीखा कटाक्ष करती अच्छी रचना

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक' ने कहा…

बहुत अच्छी प्रस्तुति!
इस प्रविष्टी की चर्चा कल शनिवार (25-08-2012) के चर्चा मंच पर भी होगी!
सूचनार्थ!

अज़ीज़ जौनपुरी ने कहा…



feelings with feel of reality

Kailash Sharma ने कहा…

बहुत सटीक और मर्मस्पर्शी रचना..