फ़ॉलोअर

रविवार, 1 अप्रैल 2012

स्त्री बनाम स्त्री !

स्त्री  बनाम  स्त्री !
   India TravelIndian WomenIndia Culture & Tradition
[google से साभार ]


आज तक जितनी भी 
जली-कटी उसने सुनी  थी ;
सारी  की  सारी  
बहू को ज्यों की 
त्यों  कही  थी 
क्योंकि  ..
सास  भी कभी  
बहू  थी !


बहू  बनकर  आई   
सास  को माँ  न मान पाई ;
माँ को होता  था  दर्द 
खूब  सेवा  करती  थी 
पर  सास के  तड़पने  पर भी 
अपने कमरे  में  
आराम  से  लेटी थी ;
यकीन  नहीं  होता 
ये  बहू भी कभी  
बेटी  थी !




अपनी  भाभी की 
चुगली माँ से करती थी ;
उन  दोनों  में मतभेद  कर  
मज़े  लेती थी ;
खुद ब्याह कर जब  
ससुराल  आई ;
अपने जैसी ही  ननद पाई ;
ये सबक  था ...या सजा थी 
उस  बहू के लिए  
जो   खुद  एक  
ननद  थी !


                               shikha kaushik 
                                         [vikhyat ]

2 टिप्‍पणियां:

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

सटीक प्रस्तुति .... स्त्रियॉं को सोचना चाहिए ...

Pallavi saxena ने कहा…

काश स्त्री यह समझ पाती की खुद की सास भी कभी बहुत थी....