फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 16 दिसंबर 2011

आज करता है हिंदुस्तान सलाम !

आज करता है हिंदुस्तान  सलाम !


[१६ नवम्बर  पर विशेष ] 







जो लुटा देते जान अपनी वतन के लिए 
जो बहा देते खून अपना  वतन के लिए 
उन शहीदों को ....खुशनसीबों को 
आज करता है हिंदुस्तान 
सलाम-सलाम-सलाम !


इस धरती के लाल हैं वे 
'भारत माँ के दुलारे '
कौन भुला सकता है उनको 
जगमगाते सितारे 
उन जवानों को 
उन दीवानों को 
आज करता है हिंदुस्तान 
सलाम-सलाम-सलाम .


शत्रु के आगे न झुकते 
बढ़ते कदम नहीं रुकते 
वे रण में पीछे न हटते 
माँ की आन पे मिटते 
उन सपूतों को 
देवदूतों को 
आज करता है हिंदुस्तान  
सलाम- सलाम -सलाम 
                                    शिखा कौशिक 
                               [विख्यात ] 







2 टिप्‍पणियां:

Pallavi saxena ने कहा…

सलाम..सलाम..सलाम

डॉ. मोनिका शर्मा ने कहा…

बिलकुल उनका मान सबसे बड़ा है .....