फ़ॉलोअर

गुरुवार, 10 मई 2012

आज करता है हिंदुस्तान सलाम ![''10 May 1857'' पर विशेष ]


आज करता है हिंदुस्तान  सलाम !


आज ही दिन 1857 में भड़की थी चिंगारी .जिसने दिलाई हमें आज़ादी अंग्रेजों के ज़ालिम राज से 


.स्वाधीनता संग्राम में अपने प्राणों का उत्सर्ग करने वाले सभी शहीदों को नमन -



[''10 May 1857'' पर विशेष ]

SHAHEEDON KO SALAM..MY SONG -MY VOICE 



Shaheedon ko salaam



जो लुटा देते जान अपनी वतन के लिए 
जो बहा देते खून अपना  वतन के लिए 

उन शहीदों को ....खुशनसीबों को 
आज करता है हिंदुस्तान 
सलाम-सलाम-सलाम !


इस धरती के लाल हैं वे 
'भारत माँ के दुलारे '
कौन भुला सकता है उनको 
जगमगाते सितारे 
उन जवानों को 
उन दीवानों को 
आज करता है हिंदुस्तान 
सलाम-सलाम-सलाम .


शत्रु के आगे न झुकते 
बढ़ते कदम नहीं रुकते 
वे रण में पीछे न हटते 
माँ की आन पे मिटते 
उन सपूतों को 
देवदूतों को 
आज करता है हिंदुस्तान  
सलाम- सलाम -सलाम 
                                    शिखा कौशिक 
                               [विख्यात ] 



3 टिप्‍पणियां:

शेखचिल्ली का बाप ने कहा…

mar liya medan.

Sunil Kumar ने कहा…

बहुत ही ओज पूर्ण रचना बधाई स्वीकार करें

Anita ने कहा…

शहीदों को शत शत नमन !