फ़ॉलोअर

गुरुवार, 29 मार्च 2012

स्त्रियों की उम्र -पुरुषों का विमर्श


  स्त्रियों की उम्र  -पुरुषों   का  विमर्श  


पन्द्रह   की  हो  गयी  हो  
सलीके  से  रहो  ; 
घर  का  काम सीख  लो  
ससुराल   में  नाक  मत  कटवाना  
सिलाई  सीख  लो  
सीख  लो  खाना  बनाना ! 
बीस  से ऊपर  हो गयी 
अब  तक  विवाह  नहीं   हुआ  ;
लड़की   में खोट   है  या 
बाप  पर  नहीं   दहेज़   
के   लिए नोट हैं !

पैतीस की होने आई 
एक बेटा न पैदा कर पायी ;
तीन तीन बेटियां 
पैदा कर 
पति की चिंता बढ़ाई !
पैतालीस में ही 
बुढ़िया सी लगती है ;
ऐसी फब्तियां   हर   
स्त्री   पर  
पुरुष द्वारा कसी जाती  हैं !

पुरुष  इस  पर  भी    
स्त्रियों पर लगाते   हैं इल्ज़ाम 
''स्त्रियाँ उम्र  छिपाती  हैं ''
क्या  बताएं  स्त्रियाँ 
पुरुष वर्ग  को  
स्त्रियों की  उम्र उनसे  पहले  ही  
पुरुषों   को   पता  चल  जाती   है !

पुरुषों के   इस आचरण   
से एक  बात  समझ  आती है 
ऐसी  बाते  करते   पुरुष 
वर्ग को कभी  शर्म   
नहीं  आती है ! ! !

                              shikha kaushik 


बुधवार, 28 मार्च 2012

जूनून जूनून हमें हॉकी का जूनून


जूनून जूनून हमें हॉकी का जूनून 


भारतीय हॉकी पुरुष  टीम को लन्दन ओलंपिक हेतु हार्दिक शुभकामनायें !





मैदान में आ संभल कर जरा ;
हमसे न ऐसे आखें मिला ;
स्टिक नहीं ये तलवार है ;
भिड़ने को हम भी तैयार हैं ;
उबलने लगा हमारा भी खून  !
जूनून जूनून हमें हॉकी का जूनून !


चुनौती  नहीं ये ललकार है 
आ जा अगर स्वीकार है ;
हमको यकीन होने वाला है ये ;
जीत हमारी तेरी हार है ;
हराकर ही तुझको आये सुकून !
जूनून जूनून हमें हॉकी का जूनून !
                         जय हिंद! जय भारत   !
                      शिखा कौशिक  




[फेसबुक  पर  इस  पेज  को  लाइक  करें ]


''मिशन  लन्दन ओलम्पिक  गोल्ड  ''

मिशन लन्दन ओलंपिक हॉकी गोल्ड

मंगलवार, 20 मार्च 2012

भारतीय हॉकी पुरुष टीम को अग्रिम शुभकामनायें !

भारतीय हॉकी पुरुष  टीम  को अग्रिम शुभकामनायें !




भारतीय हॉकी पुरुष  टीम  को  मैं  अपने इस  प्रेरक  सन्देश  द्वारा ''लन्दन ओलेम्पिक   '' हेतु अग्रिम शुभकामनायें देती हूँ -
Best_wishes : BEST WISHES test message in spilt liquid Stock Photo 




मुकद्दर को नहीं अपने कभी इल्ज़ाम  देते हैं ;
जो अपने बाजुओं से काम को अंजाम देते हैं .

नहीं वे टेकते घुटने कभी दुश्मन  के सामने ;
बड़े ही सब्र से वे हर इम्तिहान देते हैं .

ज़मी  पर तोड़ कर ला देते तारे आसमां  के  वो ;
है मुश्किल कुछ नहीं उनके लिए जो ठान लेते   हैं .

जो अपने हौसलों से  दुश्मनों  को  पस्त  कर देते;
वो अपने मुल्क  का  दुनिया  में  बड़ा  नाम  करते  हैं .

जो रखते हैं इरादे दिल में फौलाद के ''शिखा  ''
वो आगे  बढ़कर  हर तूफ़ान थाम देते हैं .

[फेसबुक   पर  इस पेज  को लाईक  करें -
''मिशन लन्दन  हॉकी  गोल्ड  ''



                                             शिखा कौशिक 






रविवार, 18 मार्च 2012

''तलाक '' हो जाता है !

''तलाक '' हो जाता है !

[photos google se sabhar ]


भावी पति की चाहत 
भावी पत्नी के बाल 
लम्बें होने चाहिए 
भावी पत्नी के बाल 
बढ़ जाते हैं झट से .


पति की चाहत 
पत्नी न पहने 
आधुनिक परिधान  
पत्नी साड़ी में 
लिपट  जाती है . 


पतिदेव की चाहत 
पत्नी रहे चौखट 
के भीतर..पत्नी 
घर में सिमट जाती है .


पत्नी की चाहत 
पतिदेव मुझे एक 
मानवी का सम्मान 
 तो दें कम से कम 
''तलाक '' हो जाता है .


                            शिखा कौशिक 
                             [विख्यात ]