फ़ॉलोअर

शुक्रवार, 25 जनवरी 2013

आओ मिलकर हम मनाएं गणतंत्र का दिन

आओ मिलकर  हम मनाएं गणतंत्र का  दिन  

आज है गणतंत्र का  दिन 
देश  का ये  पर्व  है ;
हम हैं भारत के निवासी 
हम को इस पर गर्व है !

राजपथ पर आज तिरंगा
 शान से लहराएगा ;
''जय हिंद''  का नारा  गूंजेगा 
हर  ह्रदय  हर्षायेगा   ;
देख  कर बल सेनाओं का
जोश  में भर जायेंगें  ;


बार  बार  हम ख़ुशी  में 
बस यही   दोहरायेंगें    ,
आओ मिलकर  हम मनाएं  
हम सभी का धर्म है ,
हम हैं भारत के निवासी 
हम को इस पर गर्व है !

आज के दिन सन पचास में 
संविधान था लागू हुआ ;
लोकतंत्र की इस बुलंदी को 
हमने ही इस दिन था छुआ ,
पूर्ण संप्रभुता वाला अपना  
भारत वर्ष है ,
हम हैं भारत के निवासी 
हमको इस पर गर्व है !

                                       शिखा कौशिक 


4 टिप्‍पणियां:

Chaitanyaa Sharma ने कहा…

प्यारी कविता है ....जय हिन्द

Unknown ने कहा…

गणतन्त्र दिवस की बधाई |

Rajesh Kumari ने कहा…

सुन्दर गायन के साथ सुन्दर देश भक्ति से परिपूर्ण प्रस्तुती ,गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई

रविकर ने कहा…

बढ़िया प्रस्तुति |
आभार -

गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें-